लल्लू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन
पूराबाजार।अयोध्या।विकासखंड पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने विधि विधान से मंत्रोंचार के बीच आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि है कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से गांवों मे तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिससे गांव के विकास का सपना साकार हो रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों का विकास ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है और गांव को शहर जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को शुरुआती शिक्षा की व्यवस्था है, इसलिए ग्रामीण स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों का विशेष महत्व है। लल्लू सिंह ने कहा की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के संकल्प को पूरा करने के लिए देश वह प्रदेश की सरकार ने गांवों में गरीब, असहाय की बेटियों को गर्भ से लेकर शादी तक सरकार व्यवस्था दे रही है, अब गरीबों की बेटियों के शादी विवाह तक की चिंता नहीं करनी पढ़ रही हैसमारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज राना व संचालन मुन्ना दूबे ने किया
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कपिल देव बर्मा,पूर्व प्रधान रसूलाबाद बलराम दूबे,मुन्ना दूबे, प्रधान ऐमी राम जीत निषाद,नन्द कुमार कोरी,प्रधान खानपुर रमन लाल,मन्ना तिवारी,विपिन सिंह बब्लू, नरेंद्र गुप्ता,राकेश निषाद,सतीश कोरी,रोजगार सेवक अमरदीप गौड,विश्व विजयनाथ पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें