ग्रामप्रधानों ने सौंपा ज्ञापन,शीघ्र चुनाव या कार्यकाल बढ़ाने की मांग
पूरा,अयोध्या।पूरा विकासखंड के प्रधानों ने आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के वैनर तले ग्राम प्रधानों से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।ग्रामप्रधानों कहना है कि हम लोगों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है ऐसे में तत्काल ग्राम प्रधान का चुनाव कराया जाय।यदि चुनाव संभव न हो तो ग्रामप्रधानों का कार्यकाल आगे के लिए बढ़ा दिया जाय।
आज ब्लाक मुख्यालय पर जुटे विकासखंड की ग्रामपंचायतों के चार दर्जन से अधिक ग्रामप्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि शुरुआती दौर में कोरोना के चलते दो साल हम लोगों का वैसे निकल गया। कोरोना काल में हम लोगों ने बाहर से आने वाले लोगो की मदद की तथा उनके खान पान की ही व्यवस्था में लगे रहे। प्रधानों की मांग है कि या तो तत्काल चुनाव कराया जाय या कार्यकाल बढ़ा दिया जाय।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के वैनर तले जुटे ग्रामप्रधानों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी ने लिया तथा उन्होंने ग्रामप्रधानों को आश्वस्त किया कि आपकी मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएंगे।अखिलभारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष व ब्लाक पूरा अध्यक्षअभिषेख सूर्यवंशी "अंकुर सिंह" ने बताया कि हम लोगों को आशा है कि मुख्यमंत्री हम लोगों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे।यदि मांगे न मानी गयी तो आंदोलन और तेज होगा।उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासक नियुक्त करना बहुत जरूरी हो तो हम ग्रामप्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया जाय ताकि विकास कार्य समुचित हो सके।
इस मौके पर ज्ञापन देने वाले प्रधानों में उषा सिंह,सरोज सिंह,अजीत कुमार वर्मा,नरेंद्र कुमार,विनोद कुमार, सुजीत कुमार,रामलखन यादव, रामवती यादव, नंद कुमार, रामजी वर्मा,गयाप्रसाद यादव,अमरावती, विजय कुमार आदि तीन दर्जन से अधिक प्रधान मौजूद रहे।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांग न मानी गयी तो आंदोलन और तेज होगा।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें