आडीटर पद पर चयनित हुए अभिषेक,गांव व परिवार में खुशी/सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति ने किया सम्मानित
पूराबाजार-अयोध्या।पूरा के जोगापुर नारा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह ने रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर पद पर चयनित होकर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी व घर पहुंच सम्मानित किया।
सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति अयोध्या अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह ने समिति के पदाधिकारियों के साथ मौके पर जोगापुर पहुंचकर अभिषेक को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता व वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह को दिया तथा उन्हें अपना आदर्श बताया। अभिषेक के पिता अनिल सिंह प्राइवेट सर्विस करते हैं। माता साधना सिंह घरेलू महिला हैं। इस मौके पर लाल साहब सिंह, रणधीर सिंह लल्ला, समिति कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, रवी सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य आदि लोग मौजूद रहे। लोगों ने अभिषेक के उज्जवल भविष्य की कामना की।अभिषेक की इस सफलता पर गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें