डॉ अंबेडकर ने समाज को नई दिशा दिया: महापौर गिरीश पति त्रिपाठी

vXsEgRlhl2gsiRB2ZT5eCq-nGRCXoZ4nfn0DTzjaOIhOD2ZQOwEAg6nhMHFD6Nrn2xNNIGqbagwdwL8BoEtkTnCA0dMFx7qNc6R9HWuZA9-iercqx8Q5qMKXP8dcataj99Iht1qIX09viIgOUg0khkiK3CW3mlqMkcGXJXoOhDiOaO9uISfMYXP7sZlSrB0rg/s2560/20260418_103946.jpg" style="display: block; padding: 1em 0; text-align: center; ">
पूराबाजार-अयोध्या। संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विकास खंड पूराबाजार के प्रांगण में भाजपा द्वारा समारोह का आयोजन किया गया समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने संविधान की रचना कर देश व समाज को नई दिशा दिया उन्होंने डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारसे प्रकाश डालते हए देश की प्रगति में उनके योगदान को सराहा विशिष्ट अतिथि प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष व महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकार डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है जिससे समाज को नई दिशा दी जा सके उन्होंने महिला आरक्षण बिल लाये जाने पर माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समाज में एकरूपता बढ़ेगी और महिलाओं को बराबर का सम्मान मिलेगा इस अवसर पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव भाजपा नेता अमल गुप्ता गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह महानगर उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा ब्लॉकअध्यक्ष कपिल देव वर्मा महानगर मंत्री स्वाति सिंह प्रधानाचार्य अविचल सिंह शैलेंद्र कोरी भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा यादव महानगर महामंत्री अरविंद सिंह भाजपा नेता शिवराम यादव प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वरुण चौधरी ने भी डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष हरिभजन गौड़ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत