वाल्मीकि रामायण कथा व ध्यान योग शिविर शुरू ग्रामीणों व महिलाओं ने निकाला कलश यात्रा
पूराबाजार/हनुमतनगर/रवींद्र पांडेय/जितेंद्र वर्मा।
अयोध्या के विल्हरघाट हनुमानगढ़ी के सामने 7 दिवसीय बाल्मीकि रामायण कथा एव ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया है।आज कलश यात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह भव्य स्वागत हुआ।
कथा आयोजक राजकुमार वर्मा के अनुसार दिनाक 6 अप्रैल, दिन सोमवार से 12 अप्रैल दिन रविवार तक विशाल वाल्मीकि रामायण कथा एवं ध्यान द्योग शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें आचार्यों द्वारा वाल्मीकि रामायण एक अन्य वैदिक राज्यों पर आधारित प्रवचन होगा ।
आज कलश यात्रा में प्रमुख रूप आयोजक राजकुमार वर्मा, सीता शरण सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, राजाराम सिंह, संजय, शेर बहादुर विश्वकर्मा, रणविजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, विकास वर्मा, अमर प्रताप वर्मा, शशि प्रताप वर्मा, वीर सेन मौर्य, अमन पटेल, अविनाश वर्मा, रमेश वर्मा, अनुपम वर्मा, रतन वर्मा, विशाल वर्मा, राहुल वर्मा, बृजेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। प्रतिदिन कथा का वाचन श्यामरथवर्णी करेंगे।











टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें