सगी बहनें बनी अधिकारी,गांव में खुशी का माहौल 💐सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति ने किया सम्मानित
शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।
ग्राम सरायराशी निवासी सगी बहने शिफाली सिंह व शिवांगी सिंह पुत्री भानु प्रताप सिंह ने अधिकारी बन गांव व जिले का मान बढ़ाया। एक इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरीटेंडेंट तो दूसरी रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर पद पर चयनित हुई है।घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति ने भी घर पहुंच बधाई दी व दोनों को सम्मानित किया।
शिफाली सिंह एवं शिवांगी सिंह के पिता भानु प्रताप सिंह साधारण किसान है तथा मां बिंदु सिंह घरेलू महिला है। दोनों बहनों ने चयनित होने का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि सुविधाओं के अभाव में भी हमें पढ़ाई के लिए प्रत्येक सुविधाएं देते रहे।शिफाली सिंह व शिवांगी सिंह के चयनित होने पर *सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह* ने शिवांगी व शिफाली के पैतृक आवास सरायराशी में सहयोगियों के साथ पहुंचकर स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने माता बिंदु सिंह व पिता भानु प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया। इस अवसर पूर्व प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद सिंह, जय सिंह, अमरजीत सिंह, शिव सिंह, चंद्रबली सिंह इंटर कॉलेज सिरसिण्डा के प्रधानाचार्य अविचल सिंह, देवनारायण सिंह, सराय राशि के प्रधान रणधीर सिंह लल्ला, लाल साहब सिंह, नारा के प्रधान रमेश सिंहअनिल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एकादशी सिंह व अन्य लोगों ने भी शिफाली व शिवांगी सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें