हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में 94.33 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया,माधव सर्वोदय में लड़कियो का दबदबा

रानीबाजार अयोध्या। जिले के रानीबाजार अमौना स्थित माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परीक्षा  का परिणाम सराहनीय रहा। बृहस्पतिवार शाम को जारी  हाईस्कूल व  इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजो में विधार्थियो ने उत्कृष्ट  प्रदर्शन किया जिससे विद्यालय और जिले का का नाम रोशन  हुआ| हाईस्कूल वर्ग में प्रियांशी  यादव ने 94 .33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया | 



इसके अतिरिक्त सृष्टि यादव  ने 93.17प्रतिशत, आदेश श्रीवास्तव ने92.5 प्रतिशत, आस्था पाण्डेय 92 प्रतिशत और सहस यादव ने भी 91.3 प्रतिशत,मनीषा 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इंटरमीडिएट वर्ग में आर्य पाण्डेय ने 87.8 प्रतिशत,काजल ने 84 प्रतिशत,कुमकुम   ने  83.8 प्रतिशत,आकांक्षा मौर्या ने 82.4 प्रतिशत, जैनब ने 82 प्रतिशत, अंशु ने  82 प्रतिशत, खुशी ने 81प्रतिशतके मीनाक्षी ने 81प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर परदर्शन किया। इनकी सफलता को लेकर स्कूल व परिवार में जश्न का माहौल है। शिक्षको  ने इसे  अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।



बेटियों ने फिर मारी बाजी 

पिछले वर्षो की तरह इस बार भी बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। जिले के शिक्षा जगत में इन मेधावियो की सफलता नई प्रेरण बनकर उभरी है। अब सभी की नजरे इन होनहार छात्राओं के भविष्य  पर है जो आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेगी ।

 विद्यालय के शिक्षकों व प्रबंधतंत्र ने दी शुभ कामनाएं

विद्यालय के प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के अथक प्रयास लगन और शिक्षको के उचित मार्गदर्शन को दिया उन्होंने सभी सफल छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए भी दी।



परीक्षा परीणाम घोषीत  होने के बाद विद्यालय के व्यवस्थापक ज्ञानेद्र पाठक, उज्ज्वल पाठक, उपेन्द्र पाठ, प्रेम प्रकाश पाण्डेय,अमित पाण्डेय, महेश पाण्डेय,केशव रामपाल, पिंकी उपाध्याय,पुष्कर दत्त तिवारी,सत्यनाम यादव,उप प्रधानाचार्य ओपी पाण्डेय, माया वर्मा,अर्चना चौधरी, पप्पी शुक्ला,अंकिता यादव,दिव्या नंदिनी, संजना विश्कर्मा,रंजन विश्वकर्मा, रिंकी, पिंकी पाण्डेय,अंकित यादव, रश्मि तिवारी,  सुमन तिवारी,सेजल गुप्ता सहित कई शिक्षको ने विद्यार्थियों को मिष्ठान्न खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया ।





 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत