कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति
अयोध्या। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी के तारिक रुदौलवी को रुदौली, अशोक चौरसिया को गोसाईगंज न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया।
इसी तरह अनवर हुसैन को भदरसा न्याय पंचायत अध्यक्ष व दिलीप कुमार गौड़ को बीकापुर न्याय पंचायत अध्यक्, बनाया गया। इनसे अपेक्षा की गई है कि कांग्रेस को सशक्त रूप प्रदान करने हेतु कांग्रेश के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा किए गए जनहित कार्यों से जनता को अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक से लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को बढ़ाने का काम करें।यह जानकारी कांग्रेश जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने देते हुए बताया कि उपरोक्त पद पर हुई नियुक्तियों पर पूर्व विधायक माधव प्रसाद, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ला,राकेश बंसल, मुनीर अहमद खान, श्रीमती मधु पाठक,श्रीमती उमा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें