स्वदेशी जागरण मंच की बैठक संपन्न
अयोध्या। स्वदेशी जागरण मंच की बैठक अवध फैमिली बाजार साकेत पुरी के ऊपर ऑफिस में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रांत प्रचार प्रमुख रवि तिवारी, विभाग संयोजक राजू श्रीवास्तव एवं जिला संयोजक दीपक शुक्ला ने बैठक को संबोधित किया।
बैठक में नए संयोजक दीपक शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। जिला संयोजक दीपक शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी हम भारतीयों का मूल मंत्र रहा है और इसी विचार के कारण हमने स्वतंत्रता की लड़ाई को जीता है। कहा कि आज आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना तभी पूर्ण होगी जब हम स्वदेशी विचार और व्यवहार के साथ जीवन यापन करेंगे। आज की बैठक में संकल्प लिया गया कि स्वदेशी जागरण मंच अयोध्या के संगठन को प्रत्येक गांव तक खड़ा किया जाएगा ।रवि ने ऐसे सभी नौजवानों को स्वदेशी से जोडने का आह्वान किया जो कि समाज में परिवर्तन के लिए संकल्पित हैं।इस बैठक में प्रवीण, अभिषेक, आशीष आदिबड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें