असकरन पुर में आयोजित हुआ आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैम्प

 अयोध्या। बीकापुर विकासखंड के असकरन ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे नंदा में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया।

               सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर की टीम द्वारा ग्राम पंचायत की आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाए गए। ग्राम पंचायत के असकरमपुर,रघुवीर पुर,नोहर तारा, ससोली, पूरे लाला, पूरे विशेष, पूरे भवानी आदि गांव के लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी, अखिलेश तिवारी सविता, कल्पना, रानी यादव,सुनीता,आशा, विनोद शुक्ला, उदय तिवारी, हरिओम आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत