चिकित्सकों ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

 अयोध्या। चिकित्सक को वैसे भी भगवान की उपाधि दी गई है लेकिन यह उपाधि उस समय विश्वास में बदल गई जब ब्लड की कमी से जूझ ररही महिला की जान दो चिकित्सकों ने अपना खून देकर बचाया।

             मामला जिला अस्पताल का है जहां के चिकित्सक डॉ आशीष पाठक तथा डॉ अजय तिवारी की हर कोई सराहना कर रहा है। बताते हैं कि जिला अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय अंशिका काफी दिनों से बीमार थी जिसकी हालत ज्यादा खराब हो जाने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर खून की कमी के चलते हालत बहुत गंभीर हो गई। खून की कमी के चलते मौत के कगार पर खड़ी इस महिला की जान बचाने के लिए इन दो चिकित्सकों ने खुद अपना खून देने का निश्चय किया तथा दो यूनिट खून देकर युवती की जान बचाई ।जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा किए गए इस कार्य की हर और सराहना हो रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत