उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की बैठक संपन्न
अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के सभी जनपदों के अध्यक्ष व सचिव की बैठक सिविल लाइन स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर चर्चा हुई।
जनपद में 13 से 16 अप्रैल 2021 के बीच राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सांसद लल्लू सिंह व कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह को सभी जनपदों के अध्यक्ष व सचिव ने बधाई दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान इस पर प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा हुई। कहां पर कौन खेल आयोजित होगा तथा किस जोन की प्रतियोगिता का आयोजन होगा इस स्थिति पर विस्तृत रूप से विचार किया गया। अभी सीनियर पुरुष जोनल स्टेट चैंपियनशिप,सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप, ओपन जूनियर बालक और बालिका स्टेट चैंपियनशिप, सब जूनियर बालक/बलिका चैंपियनशिप का आयोजन होना है। उन्होंने बताया कि जिले में 13 से 16 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय सीनियर पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें रेलवे प्रथम,सर्विसेज द्वितीय,महाराष्ट्र और राजस्थान तृतीय स्थान पर रहा।कबड्डी हमारे ग्रामीण परिवेश में काफी पसंद किया जाने वाला खेल है। आवश्यकता है उसमें निखार लाने की। उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म दिए जाने की। इन आयोजनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों में निखार आएगा। इस अवसर पर महासचिव राजेश यादव,कोषाध्यक्ष अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष ईश्वर पाल सिंह, अकरम, प्रभात कुमार पांडे,जिला सचिव व चेयरमैन रेफरी बोर्ड यूपी सुरेश सिंह, सुशील कुमार यादव,प्रेम कुमार राय,ओम सिंह वर्मा,प्रेम सिंह यादव,पीके पांडे आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें