बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

 अयोध्या। अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार आ रहे बाइक की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

             पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के इटोरा गांव निवासी जग्गू तिवारी 22 पुत्र गौतम तिवारी की इटोरा बाजार में डेयरी की दुकान है। वे अपने पड़ोसी की बाइक लेकर कहीं जा रहे थे कि अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर टोल प्लाजा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।एंबुलेंस से उन्हें पहले सीएचसी मसौधा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बड़ी दुर्घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गयी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत