दुकान से घर जा रहे व्यापारी को गोली मारकर लूटा

 अयोध्या। अपनी दुकान से घर जा रहे खाद व्यवसाई को रास्ते में लुटेरों ने गोली मार दी तथा बैग में रखा ढाई लाख रुपए लेकर चंपत हो गए। सूत्रों के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र के नागपाली गांव निवासी व्यवसाई आयुष वर्मा की तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन में खाद की दुकान है। वह देर शाम अपने घर आ रहे थे कि कोड़री के पास लुटेरे उनको गोली मार बैग में रखा ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गए।घायल अवस्था में व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा लुटेरों की तलाश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत