पूर्व विधायक राजबली यादव की पुण्यतिथि पर अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन

 अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक राजबली यादव की पुण्यतिथि पर सपा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय राजबली यादव के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।

           कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने स्वर्गीय राजबाली यादव को याद करते हुए कहा कि वह जिन गीतों के माध्यम से गुलामी में जी रही जनता को जागरुक करते थे उन गीतों में गुलामी कर दर्द बयां होता था तथा आजादी मिलने पर क्या क्या हासिल होगा की कल्पना भी होती थी। श्री यादव ने बताया कि राजबली ने गरीबों पिछड़ों और छोटों को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे अपने जीवन के के अंतिम समय तक गरीबों के लिए लड़ाई लड़ते रहे।राजबली यादव अपने क्षेत्र प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए दिन और रात लगे के रहते थे और गरीबों का जीवन कैसे खुशहाल बने इसका प्रयास वे सदैव किया करते थे। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि वह महान क्रांतिकारी व पूर्व विधायक स्वर्गीय राजपाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज बड़ी तादाद में कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी कार्यालय में  जुटे थे जिन्होंने स्वर्गीय राजबली यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदादिकारी मौजूद रहे।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत