अयोध्या भरतपुर मार्ग पर पैदल चलना दूभर
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या तथा भरत को तपोस्थली भरतकुंड को जोड़ने वाले अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर इस समय बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके चलते इस पर चलना दूभर हो गया है।
गौरतलब है कि यह यह मार्ग 5 वर्ष पूर्व बना था जो कि काफी जर्जर हो गया है। जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिस पर चलना मुश्किल हो गया है। आये दिन साइकिल सवार व मोटरसाइकिल सवार इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं फिलहाल पता चला है कि यह मार्ग 7 मीटर चौड़ा पास हो चुका है जिसके शीघ्र शुरू होने की संभावना है।स्थानीय लोगों ने इसका निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें