चाणक्य परिषद में जिले के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने बाबा करोरे महिला आदर्श महाविद्यालय सरियावा में एक समारोह का आयोजन कर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज चिंतन की आवश्यकता है कि ब्राम्हण आपस में भाईचारा एवं प्रेम से रह कर एक दूसरे की मदद करें तथा संगठित हो और अपनी संस्कृति व विचारधारा का प्रचार प्रसार करे तभी समाज में उनका सम्मान होगा। कार्यक्रम का संचालन परिषद के युवा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पांडे एवं अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत ने किया। कार्यक्रम में संगठन के राधे शरण,बाबूराम पांडे, राकेश तिवारी एवं जिले के सभी विकास खंडों के आए त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे जिन्हें संम्मानित किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें