विधायक ने दिया स्व कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

अयोध्या। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व रामभक्त स्व. कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों,पिछड़ों, दलितों और वंचितों की लड़ाई लड़ी।उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।साथ ही कहा कि स्व.कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था।उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रविवार को रुदौली डॉक बंगला पर जिला पंचायत सदस्य रामनेवल लोधी की अध्यक्षता में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।श्रधांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे राम नेवल लोधी ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी।उनका अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया।इस मौके पर श्रधांजलि सभा का संचालन कर रहे पवन राजपूत,निर्मल शर्मा,आलोक चंद्र यादव,राजकिशोर सिंह,रामराज लोधी,सभासद कुलदीप सोनकर,आशीष वैश्य,रामसनेही लोधी,मालिक राम लोधी,दिनेश यादव,शनि मिश्रा,अमित शास्त्री,कृष्ण कुमार कौशल युवा मोर्चा,राम प्रेस यादव,पीयूष मिश्रा,मनीष चौरसिया,राजेश यादव,रामहेत लोधी,विनय लोधी,रविन्द्र मौर्य, राजकुमार लोधी,राजकुमार सोनकर दिनेश यादव अस्वनी यादव,विपिन यादव सहित सैकड़ों लोग श्रधांजलि अर्पित किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत