स्व कल्याण की स्मृति में शोक सभा सम्पन्न

अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह की स्मृति में राम नगरी में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा। अयोध्या के सभी प्रमुख संत महंत और जनप्रतिनिधि हैं श्रद्धांजलि सभा में मौजूद। राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे कल्याण सिंह के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का संत समिति ने किया है आयोजन।श्रद्धांजलि सभा में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास समेत आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी हैं श्रद्धांजलि सभा में मौजूद। राम मंदिर आंदोलन के नायक स्व कल्याण सिंह श्रधांजलि सभा मे मौजूद है आरएसएस के भैया जी जोशी। श्रद्धांजलि सभा में मंच पर मौजूद है भैया जी जोशी।अयोध्या के संत समिति के द्वारा बुलाई गई है श्रद्धांजलि सभा। श्रद्धांजलि सभा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय,कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, सदस्य अनिल मिश्रा पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती है मौजूद। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी बीकापुर विधायक शोभा सिंह महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सांसद लल्लू सिंह समेत अयोध्या के सभी प्रमुख संत महंत है मौजूद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत