राम जन्मभूमि गर्भगृह को सोने की बनाने की मांग,शिवसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

 अयोध्या। राम नगरी में श्री राम जन्म भूम पर बन रहे रामलला के भव्य मंदिर को और भव्यतम रूप देने की मांग उठने लगी है। बाबरी विध्वंस मामले मैं मुख्य आरोपी रहे शिवसेना पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख संतोष दुबे की ओर से राम मंदिर के गर्भ गृह को सोने से बनाने की मांग की जा रही है।

        इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र को संगठन की ओर से पत्र लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि  राम मंदिर के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण गवा दिए हैं ऐसे में शरीरं मंदिर का गर्भगृह सोने का बनना चाहिए। केहै गया कि  श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम या मंदिर निर्माण का कार्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से कराया जा रहा है। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में दानदाता ट्रस्ट को मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि समर्पित कर रहे फलस्वरूप अब रामलला के गर्भगृह को सोने से बनाने की मांग की जा रही है।

      शिवसेना के पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रमुख संतोष दुबे ने अपनी मांग से संबंधित एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। इस पत्र में शिवसेना पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख की ओर से कहा गया है कि अयोध्या में श्री राम जन्म भूम पर बन रहा राम मंदिर लाखों लोगों की बलिदान का परिणाम है। राम मंदिर आंदोलन में लाखों लोगों ने अपने प्राण दिए हैं। 500 सालों के संघर्ष के बाद या शुभ अवसर आया है कि भगवान राम के जन्म स्थान पर मंदिर का निर्माण हो रहा है। श्री दुबे ने अपने पत्र में कहा कि पीएम मोदी नेशन संसद में यह बयान दिया था कि दुनिया का सबसे भव्य मंदिर अयोध्या में बनेगा और यह हिंदुओं की इच्छा भी है। ऐसे में इस मंदिर को भव्य रूप देने के लिए मंदिर के गर्भ को सोने से बनाने की मांग की है। कहा कि  इसके लिए जो भी आवश्यकता होगी उसे देशवासी पूराकरेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत