बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 अयोध्या। बढ़ती महंगाई और डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस जनों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जन बीकापुर विधानसभा के मलथु कनक तिराहे से तहसील कार्यालय तक जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व मैं प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्ले कार्ड लेकर जन विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते रहे। उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल के इस संकट भरे समय में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल पर मनमाने रूप से एक्साइज ड्यूटी व वैट लगाकर अपने जनविरोधी चेहरे को बेनकाब किया है।उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हुई बेतहाशा वृद्धि से मजदूर वर्ग भी अछूता नहीं रहा। गरीब मजदूर के पास भले ही वाहन न हो पर डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों से वह भी परेशान नजर आ रहा है। कहा कि जब जब भी पेट्रोल डीजल के भाव बढ़े तो रोजमर्रा काम आने वाली चीजों की महंगाई का ग्राफ ऊपर उठने लगा। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा सिंह, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पूर्व प्रमुख कमलासन पांडे, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मधु पाठक, शरद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत