धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
अयोध्या। जिले में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम व उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षाबंधन बांध उनके दीर्घायु होने की कामना की।
रविवार को पूरे दिन रक्षाबंधन का मुहूर्त था जिसके चलते 1 दिन पूर्व ही रक्षाबधन व मिष्ठान्न की दुकानें सज गई। गांव हो या शहर हर जगह मिष्ठान भंडारों रक्षाबंधन की दुकानों पर भारी भीड़ रही जिसका दुकानदारों ने खूब फायदा उठाया तथा महंगाई के मार के चलते लोगों का बुरा हाल रहा। इस इस बार रंग- बिरंगे तथा कागज व सोखता वाले रक्षा बंधन नदारद रहे तथा ज्यादातर धागे वाली राखियो की बिक्री तेज रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें