कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की नाकामी के खिलाफ निकाली पदयात्रा
अयोध्या। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा में कांग्रेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार की नाकामियों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता व सदस्यों की अगुवाई में गुलाब बाड़ी मैदान से लेकर चौक तक पदयात्रा निकाला।
इस मौके पर कांग्रेसी नेता शरद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की केंद्र और राज्य सरकार ने कई काले कानून पास किये हैं। उसने पेट्रोल,डीजल और गैस के दामों से जनता को परेशान करने का काम किया है जिसके बाद जनता ने इस बार मोदी योगी की सरकार के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है ।आज के धरना प्रदर्शन से सरकार को हम यह बताना चाहते हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें उनकी जगह पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हो रही हैं।श्री शुक्ल ने कहा के जनहित की समस्याओं पर हमेशा कांग्रेस पार्टी ने अपना पक्ष रखा है और आगे भी रखती रहेगी। पदयात्रा के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका चौहान,जिला महासचिव दीपांशु तिवारी,सावन शर्मा,पवन कुमार शिव यादव, संदीप यादव, अनुभव जायसवाल, लोकेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें