भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम के महानायक

 अयोध्या। भारत भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर कचहरी के ऐतिहासिक स्वतंत्रत कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस आंदोलन से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इन क्रांतिकारियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

         संग्राम सेनानी भवन में करो या मरो नारे के साथ फैजाबाद एवं देश के तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि  अर्पित की गयी।  कार्यक्रम के संयोजक मनोज मेहरा मेहरोत्रा ने प्रांगण में स्थापित आचार्य नरेंद्र देव, डॉ राम मनोहर लोहिया एवं रामनाथ मेहरोत्रा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके पूज्य बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।कार्यक्रम में पधारे प्रदेश कांग्रेश के उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, मधुर जागरूक इंडिया मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश तिवारी,अधिवक्ता राकेश वैद्य,जगन्नाथ पांडे, भाजपा के संजय रस्तोगी,  रणजीत सिंह,रामकृष्ण तिवारी, हरिओम दुबे, गौतम,मोहम्मद आरिफ, मदन जायसवाल, प्रदीप पाठक आदि ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया साथ ही नई पीढ़ियों को ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत