नहर में गिर कर विवाहिता की मौत
अयोध्या। जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के पारा धमथुआ पूरे ज्वाला सूबेदार गांव निवासी एक विवाहिता की नहर में डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव खोजने का प्रयास किया लेकिन शाम तक शव बरामद नही हो सका था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे ज्वाला सूबेदार गांव निवासी राकेश कुमार कोरी अपनी भाभी सरोज 25 पत्नी दिलीप कोरी को दवा कराने के लिए थाना क्षेत्र के गोकुला गांव पंचायत के ग्राम ब्राहीन पुर लेकर जा रहे थे जहांनहर के पुल के पास पहुंचते ही विवाहिता को शौच की शिकायत हुई।उसने अपने देवर से शौच की बात बता कर गई तथा डूबने लगी। राकेश ने दौड़कर उसे नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वह निकालने में सफल नहीं हो सका। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा वह चौकी प्रभारी चिलबिली को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया तथा गोताखोर की मदद से विवाहिता के शव की खोजबीन कराया लेकिन उसके शव का कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल गोताखोरों द्वारा विवाहिता का शव खोजने का प्रयास जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें