डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
अयोध्या। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर राजस्व कार्यो व वसूली की मासिक समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली में में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान परिवहन विभाग को परिवहन कर में आगामी माह तक लक्ष्य के रूप सुधार लाने तथा परिवर्तन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन विभाग की श्रमिक प्रगति कम होने पर उसमें भी सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय देयो से संबंधित राजस्व प्रप्ति की मासिक समीक्षा के दौरान इसमें तहसील मिल्कीपुर एवं रुदौली को विशेष प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान मुख्य एवं विविध कर वसूली का तहसील बार अमीनो द्वारा उचित वसूली, जनपद स्तर के बड़े बकायेदारों से वसूली, राजस्व वादों और फौजदारी वादों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें