सरयू का जलस्तर घटने के साथ बढ़ा कटान का खतरा

अयोध्या।राम नगरी में बाढ़ का खतरा तो खत्म हो गया लेकिन अब कटान की जद में आने को लेकर नदियों के किनारे बसे गांवों के लोग काफी परेशान हैं। दरअसल पानी का बहाव बढ़ने के साथ-साथ जलस्तर बढ़ गया था जिससे सब कुछ टूट जाने का खतरा बना हुआ था लेकिन यह समस्या तो खत्म हुई लेकिन अब कटान की जद में आने का खतरा बढ़ गया है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर था लेकिन अब खतरे के निशान से केवल 5 सेंटीमीटर ऊपर है। यानी 11 सेंटीमीटर जलस्तर घट गया है। जलस्तर घटने से जगह-जगह कटाव शुरू हो गई है। यह हाल अयोध्या जनपद में कुछ स्थानों पर ही नही बल्कि घाट के किनारे बसे सभी लोगों का है। बिल्हार घाट के किनारे भी ऐसे कई गांव हैं जो नदी के कछार में बसे हैं। इन सभी गांवों में कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। बिल्हरघाट के किनारे भी ऐसे कई गांव है जो नदी के कछार में बसे हैं। इन सभी गांवों में कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह कटार लगभग 25 दिन से हो रही है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। केवल लेखपाल और तहसीलदार आए थे और एसडीएम आए थे सभी देख कर चले गए। उन्होंने यही कहा कि घर खाली कर दो और स्कूल में रहो उनका कहना है कि वह अपना घर छोड़कर कहां जाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत