जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर सपाई निकालेंगे साइकिल यात्रा
अयोध्या। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का जन्म दिन 5 अगस्त को धूम धाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की सभी तहसील क्षेत्रों में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा में पार्टी के सभी जिला पंचायत सदस्य, प्रकोष्ठ, विधानसभा क्षेत्र वा जिला कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें