श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व गणेश महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की बैठक संपन्न

अयोध्या। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी व श्री गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हो गई। बैठक एसडीएम नगर डॉ वैभव शर्मा व एसपी सिटी विजयपल सिंह द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री कृष्ण जी की 55 तथा श्री गणेश जी की 85 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। श्री कृष्ण जी की मूर्ति की स्थापना 30 अगस्त जन्माष्टमी के दिन तथा 5 सितंबर को विसर्जन होगा वही श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना 10 सितंबर को होगा तथा 19 सितंबर को विसर्जन होगा। डॉ वैभव शर्मा ने कहा कि रास्तों की मरम्मत व साफ-सफाई तथा चूना का छिड़काव तत्काल किया जाए तथा साथ-साथ जलापूर्ति व प्रकाश की व्यवस्था भी किया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत