देश विदेश में राम गाथा सुनाएंगे संत व धर्माचार्य

अयोध्या। राम नगरी में राम मंदिर निर्माण की गाथा देश-विदेश में संत धर्माचार्य सुनाएंगे। इसके लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ी योजना तैयार की है। इस योजना के तहत राम मंदिर निर्माण की पूरी जानकारी अब देशभर के संत धर्माचार्य को भी दी जा रही है जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ से देश के विभिन्न संप्रदाय के धर्माचार्यों को पत्र भेजा गया। निमंत्रण पत्र में निवेदन किया गया अयोध्या का रामलला परिसर में दर्शन पूजन करें और निर्माण कार्य का जायजा लें। इसकी जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी श्री जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इसे और संप्रदायों को अनुमान लगाकर भेजा गया है। राम मंदिर आंदोलन से लेकर राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तक से अवगत कराया गया है। संपूर्ण देश में विभिन्न संप्रदाय से जुड़े संतो को निमंत्रित किया गया है वहीं राम मंदिर निर्माण की जानकारी संतो को देने के उद्देश्य से यह निमंत्रण भेजा गया है। निमंत्रण पत्र में लोगों को बताया गया है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। उसका अवलोकन और मंदिर में दर्शन पूजन करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत