राष्ट्रीय खेल दिवस पर मन मेजर ध्यानचंद जयंती
अयोध्या। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी संघ प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विकास सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, डाभासेमर अयोध्या में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कबड्डी के युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ कबड्डी कोच लाल शुक्ला, राकेश मौर्य व शिक्षा विभाग के अधिकारी हरिकिशन निषाद सहित अन्य लोगो की उपस्थिति थी। प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के पीछे यह उद्देश्य रहता है कि हम अपने देश के युवाओं में खेल को अपना कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर पायें और उनके अंदर ये भावना उत्पन्न कर पायें, कि वे अपने खेल के बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा खुद की तरक्की तो कर ही सके, साथ ही साथ अपने अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का गौरव भी बढाएँगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें