इस बार भी अयोध्या में होगा देश के सबसे बड़े रामलीला का मंचन
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस साल लगातार दूसरी बार देश की सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। इससे ऑनलाइन के माध्यम से न सिर्फ करोड़ों लोग जुड़ेंगे बल्कि विभिन्न भाषाओं में मंचन को देख भी पाएंगे. पिछले साल भी लगभग 16 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अयोध्या की रामलीला का मंचन ऑनलाइन देखा था। इस बार भी मंचन उसी तरह डिजिटल मीडियम और चैनल पर लाइव प्रसारण होगा।अयोध्या की रामलीला में भाग ले रहे भाजपा सांसद मनोज तिवारी जो अंगद की भूमिका भी निभाने वाले हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि अयोध्या की रामलीला के मंचन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का भली-भांति तरीके से न सिर्फ पालन किया जाएगा, बल्कि उनका ध्यान भी रखा जाएगा. साथ ही सिर्फ वही लोग इस रामलीला में भाग ले पाएंगे जो कि दोनों वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। इस बार की अयोध्या की रामलीला और भी भव्य और पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर होने वाली है क्योंकि इस बार कई फिल्मी सितारे भी इस रामलीला में भाग लेने वाले हैं. मशहूर फ़िल्म कलाकार असरानी, शाहबाज खान, रजा मुराद, मनोज तिवारी, रवि किशन, राहुल बुचर जैसे सुप्रसिद्ध कलाकार और राजनेता रामलीला में प्रमुख किरदारों की भूमिका निभाते नजर आएंगे। साथ ही इस बार ऑनलाइन प्रसारण भी पहले के मुकाबले ज्यादा प्लेटफार्म पर किया जाएगा। बता दें कि अयोध्या में हो रही रामलीला देश की सबसे बड़ी रामलीला उनमें से एक है। पिछले साल 16 करोड़ से ज्यादा लोग रामलीला से ऑनलाइन में प्लेटफार्म के जरिए जुड़े थे और इस साल इससे भी ज्यादा लोगों के जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अयोध्या की रामलीला की शुरुआत 5 अक्टूबर से शुरू होगी जो 15 तक चलेगी। पिछली बार 14 भाषाओं में रामलीला का मंचन किया गया था। रवि किशन परशुराम की भूमिका निभाएंगे. मनोज तिवारी अंगद के किरदार में दिखेंगे। जबकि शाहबाज खान रावण की भूमिका निभाएंगे, असरानी नारद मुनि बनेंगे, शक्ति कपूर अहिरावण की भूमिका में दिखेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें