कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन का आगमन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभय पाण्डे जी का दिनांक 01 सितंबर को पूर्वाह्न 11:30 अयोध्या जनपद में बजे आगमन होगा। पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में रिकाबगंज में मध्यान्ह 12:00 बजे से जनपद के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे,अपराह्न 2:00 बजे ज्वाइन सोशल मीडिया अभियान के वालेंटियर के साथ मीटिंग और ट्रेनिंग,अपराह्न 4:00 बजे जिला कमेटी अध्यक्ष,फ्रंटल,विभाग और प्रकोष्ठों के प्रमुखों और सभी कांग्रेसजनों के साथ सोशल मीडिया से संबंधित चर्चा करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष आशुतोष शांडिल्य ने ऊपर वर्णित सभी कांग्रेसजनों से अपने समय अनुसार पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पहुंचने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत